Madhya Pradesh के तमाम जिलों में हजारों डॉक्‍टरों के हड़ताल पर जाने की क्‍या है वजह, यहां पढ़ें

MP News Today : मध्यप्रदेश में मंगलवार को डॉक्‍टरों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। यहां मेडिकल कॉलेज और सरकारी हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर दोपहर एक बजे तक स्‍ट्राइक पर रहे।

MP News Today : मध्यप्रदेश में मंगलवार को डॉक्‍टरों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। यहां मेडिकल कॉलेज और सरकारी हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर दोपहर एक बजे तक स्‍ट्राइक पर रहे। जैसे ही सुबह के 11 बजे वैसे ही सभी डॉक्टरों ने ओपीडी और आईपीडी को बंद कर दिया। डॉक्‍टरों ने मांग की कि समयबद्ध क्रमोन्नति की व्‍यवस्‍था हो, इसके साथ ही मेडिकल विभगा के टेक्निकल मामलों में प्रशासनिक दखल भी खत्म किया जाए। डॉक्‍टरों के इस फैसले के बाद मरीज काफी परेशान होते दिखे। बता दें कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास विभाग के डॉक्‍टरों ने मप्र शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के तत्‍वावधान में एक मई से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। इसका सबसे ज्‍यादा असर मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में देखने को मिला।

MP News, Doctors Strike, MP Latest News

मध्‍य प्रदेश में डॉक्‍टरों ने सांकेतिक हड़ताल की। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

मरीज बैठे रहे, डॉक्‍टर साहब चल दिए

मध्‍य प्रदेश के बहुत से अस्‍पतालों में एक जैसा ही दृश्‍य देखने को मिला। वहां मौजूद मरीजों ने बताया कि हम लोग बीमारी के चलते डॉक्‍टर के पास चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन अचानक वे वहां से जाने लगे। जब लोगों ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों से पूछा तो उन्‍होंने सांकेतिक हड़ताल होने की जानकारी दी।

End of Feed