इंदौर में करिश्मा! एयरगन से दिल में धंसी सुइयों से जूझ रहा था कैदी, डॉक्टरों ने कठिन सर्जरी से दिया जीवनदान

इंदौर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक विचाराधीन कैदी के दिल से सालभर से धंसी तीन सुइयों को सफल सर्जरी के जरिए निकालकर उसकी जान बचाई। यह दुर्लभ ऑपरेशन आठ घंटे तक चला और मरीज अब स्वस्थ है। चिकित्सकों ने इसे एक चमत्कारिक मामला बताया है।

Indore News: इंदौर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 29 वर्षीय विचाराधीन कैदी के दिल से तीन सुइयों को सफल ऑपरेशन के जरिए निकालकर उसकी जान बचाई है। यह सुइयां करीब एक साल से उसके दिल में धंसी हुई थीं। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को इस जटिल सर्जरी की जानकारी दी। डॉ. सुमित प्रताप सिंह, जो इस ऑपरेशन के प्रमुख सर्जन रहे, ने बताया कि मरीज को सीने के बाईं ओर तेज दर्द और चुभन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के दौरान जब उसकी सीटी स्कैन और इकोकार्डियोग्राफी रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टर हैरान रह गए क्योंकि उसके दिल के अंदर तीन सुइयां मौजूद थीं।

Doctors Remove Three Needles from Prisoner's Heart in Indore (Symbolic Photo: Canva)

इंदौर में डॉक्टरों ने कैदी के दिल से तीन सुइयां निकालीं (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

किसी चमत्कार से कम नहीं

डॉ. सिंह ने बताया, "ऑपरेशन लगभग आठ घंटे चला और यह उसी तकनीक से किया गया जैसा ओपन हार्ट सर्जरी में होता है। सुइयों की लंबाई एक से 2.5 इंच के बीच थी।" उन्होंने आगे कहा कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि वह व्यक्ति इतने लंबे समय तक दिल में सुइयां होने के बावजूद जीवित रहा। इन सुइयों के कारण हृदय में सूजन आ गई थी और इसकी संरचना भी काफी बदल गई थी।

End of Feed