Dancing Cop Ranjit Singh: इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। विवादों में घिरे डांसिंग कॉप रणजीत सिंह की सेहत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया विवाद और लाइन अटैच होने के तनाव के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।
डांसिंग कॉप रणजीत सिंह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन निगरानी जारी रहेगी। रणजीत सिंह, जो हाल ही में एक विवादित वीडियो के चलते सुर्खियों में आए थे, अब इलाज और जांच के लिए अस्पताल में हैं। उनके स्वास्थ्य अपडेट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
