भोपाल में सांप बना काल! डेयरी फार्म में कोबरा के डंस से संचालक की मौत, गांव में पसरा मातम

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में एक दुखद घटना घटी, जहां एक डेयरी संचालक की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। शुक्रवार रात उन्हें फार्म में एक सांप ने डंस लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दुखद घटना घटी, जब 47 वर्षीय डेयरी संचालक लक्षमण सिंह गुर्जर की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे अपने डेयरी फार्म में मवेशियों को चारा देने के बाद दरवाजा बंद कर रहे थे, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। उनके भतीजे कालू ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई।

Dairy owner died of snakebite

सांप के काटने से डेयरी संचालक की मौत (सांकेतिक फोटो)

कालू ने बताया कि सांप देखने में कोबरा जैसा लग रहा था। सूचना मिलने के बाद सूखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के पश्चात शनिवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। लक्षमण सिंह गुर्जर भदभदा गांव में डेयरी का संचालन करते थे, और उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है।

End of Feed