Bhopal: पुलिस को बड़ी सफलता; तलवार लहराते घूम रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में थे मुकदमे दर्ज

भोपाल पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इनामी बदमाश फैजान उर्फ चिकना को गिरफ्तार कर लिया। तलवार लहराते हुए घूम रहे फैजान को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उस पर गंभीर आपराधिक मामलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Bhopal News: भोपाल के टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश फैजान उर्फ चिकना को गिरफ्तार किया। फैजान इंद्रा नगर इलाके में तलवार लहराते हुए घूम रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उस पर ₹2,000 का इनाम घोषित था और वह रायसेन कोतवाली थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था।

Criminal roaming around waving a sword arrested

तलवार लहराते घूम रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार (Photo: Canva)

फैजान के खिलाफ टीला जमालपुरा थाने में भी दो मामले दर्ज हैं, जबकि भोपाल व आसपास के जिलों में उस पर दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के आरोप हैं। इन अपराधों में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, चोरी, अड़ीबाजी और मारपीट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह पहले कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक के लिए काम कर चुका है।

End of Feed