Bhopal News: भोपाल मे कोरोना संक्रमण के नए मामले आए सामने, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Bhopal News: भोपाल में कोरोना के नए दो मामले आए सामने। इन्हें मिलाकर शहर में कोरोना के एक्टिव तीन केसों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

Bhopal News: केरल, मुंबई दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। भोपाल में हाल ही में कोरोना से दो लोगों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद से शहर में हड़कंप मच गया है। कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के बाद कोरोना के लगातार बढ़ते मामले लोगों में डर बढ़ा रहे हैं। नए मिले दो मामलों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा है। इस दौरान उनका इलाज घर से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नए आए कोरोना संक्रमित में एक व्यक्ति की उम्र 23 साल है तो दूसरे व्यक्ति की उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है।

Covid-19 Update News Two Corona Infected Fond in Bhopal Madhya Pradesh

भोपाल में दो नए कोरोना मामले आए सामने

कोरोना के नए दो मामलों को मिलाकर अब शहर में कोरोना के कुल तीन सक्रिय मामले है। इन सभी संक्रमित व्यक्तियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी नजर बनाई हुई है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को भीड़-भाड़ वाले से दूरी बनाने की और मास्क पहने की हिदायत दी गई है।

End of Feed