कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, 10 दिन की पुलिस रिमांड पर कंपनी मालिक, 22 बच्चों की मौत का खुलेगा राज?

अदालत ने रंगनाथन गोविंदन को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अतिरिक्त जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह नेत्री ने बताया कि अब तक ‘दूषित’ कोल्ड्रिफ सिरप के कारण 22 बच्चों की मौत हो चुकी है।

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत से जुड़े ‘दूषित’ कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ बनाने वाली तमिलनाडु की श्रीसेन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख जितेंद्र जाट ने बताया कि रंगनाथन को बृहस्पतिवार को तमिलनाडु से हिरासत में लिया गया था और चेन्नई की एक अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लाए जाने के बाद परासिया शहर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया गया।

cough syrup Case Ranganathan Govindan police remand

कफ सिरप कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन पुलिस रिमांड पर (फोटो-ट्विटर)

10 दिन की पुलिस रिमांड पर रंगनाथन गोविंदन

जाट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत ने रंगनाथन गोविंदन को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अतिरिक्त जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह नेत्री ने बताया कि अब तक ‘दूषित’ कोल्ड्रिफ सिरप के कारण 22 बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, छिंदवाड़ा और अन्य जिलों के इन बच्चों की मौत संदिग्ध रूप से गुर्दे खराब होने के कारण हुई है, जिसका संबंध ‘दूषित’ कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से है। राज्य के कुछ बच्चों का पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में इलाज जारी है। जिस फैक्टरी में कफ सिरप बनाया जा रहा था, उसे सील कर दिया गया है।

End of Feed