'कांग्रेस बचाओ, रायशुमारी चोरी हो गई' राहुल गांधी के फोटो के साथ चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर

रीवा में कांग्रेस के भीतर मचे घमासान ने नया मोड़ ले लिया है, जहां शहर में 'रायशुमारी चोरी' को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों ने कांग्रेस की गुटबाज़ी और आंतरिक मतभेदों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि यह भाजपा की साजिश है, जबकि अंदरखाने से गुटबाजी की सुगबुगाहट भी सामने आ रही है।

देशभर में कांग्रेस 'वोट चोरी' के आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच रीवा में कांग्रेस कमेटी पर रायशुमारी चोरी हो जाने के आरोप लगाते हुए शहर के चौक चौराहों में पोस्टर लगाए गए है। इन पोस्टर में लिखा है राहुल गांधी जी, रीवा में 'रायशुमारी चोरी हो गई। रीवा कांग्रेस बचाओ।'

rewa congress poster

कांग्रेस में अंदरूनी कलह किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस के अंदरखाने से खबर है कि कांग्रेस के ही एक गुट ने हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इस तरह के पोस्टर का सहारा लिया है। तो वहीं स्थानीय कांग्रेस का आरोप है कि ये बीजेपी वालों की चाल है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए बीजेपी के लोग ऐसे पोस्टर लगा रहे हैं।

End of Feed