MP Accident: अस्पताल जा रही बोलेरो को रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

MP Accident News: मध्य प्रदेश के खंडवा में बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हो गए। बोलेरो सवार लोग एक महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।

MP Accident News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर से भीषण हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।हैं। पुलिस के अनुसार यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे का शिकार हुए लोगों को काफी मशक्कत के बाद बोलेरो से बाहर निकाला गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Accident (1)

फाइल फोटो

महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी बोलेरो

मिली जानकारी के अनुसार धनगांव थाना क्षेत्र के सुलगांव के पास पुनासा रोड में एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस बोलेरो में सवार लोग एक महिला को उपचार के लिए सनावद अस्पताल ले जा रहे थे। इस महिला ने पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से जहर खा लिया था। इसी दौरान बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

End of Feed