Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह प्रयागराज से आ रही एक तेज रफ्तार जीप और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सी टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को वाहनों से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ से टकरा कर जीप की बस से टक्कर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह प्रयागराज से आ रही एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसे बाद राजमार्ग के दूसरी तरफ उछलकर पहुंच गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस से जीप की टक्कर हो गई और हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को सिहोरा कस्बे में एक चिकित्सा केन्द्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जीप में सवार यह लोक प्रयागराज से जबलपुर होते हुए कर्नाटक की ओर जा रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि बस कुछ देर रुकी इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए।
