Madhya Pradesh: पीएम मोदी की जनसभा में जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 10:07 AM IST

Madhya Pradesh: हादसा देर रात को कसरावद के पास हुआ, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस में अधिकतर खापरजामली, रूपगढ़ और भगवानपुरा के रायसागर के भाजपा कार्यकर्ता सवार थे।

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस पार्किंग में खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे 39 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस भाजपा कार्यकर्ताओं को आज होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लेकर जा रही थी।

Road Accident

सड़क हादसा

दरअसल, मध्य प्रदेश में सोमवार को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम के लिए खरगोन से भाजपा कार्यर्ताओं से बसी बस रवाना की गई थी, जो हादसे का शिकार हो गई।

End of Feed