भोपाल: भोपाल में नाटकीय तरीके से एक दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक दुल्हन रिसेप्शन से भाग गई। दुल्हन पर 10 लाख रुपये की ज्वैलरी लेकर भागने का आरोप है। नाटकीय ढंग से दुल्हन के फरार होने के बाद पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। भोपाल के टीटी नगर थाना SHO सुधीर अर्जरिया ने जानकारी दी कि 19 फरवरी को हमारे पास देर रात सूचना आई थी कि एक रिसेप्शन होने वाला था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन पहुंचे, लेकिन दुल्हन उतरते ही दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग गई। पहले लगा कि अपहरण का मामला है, लेकिन बाद में पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई।
(फाइल फोटो)
18 फरवरी को हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जांच की तो पता चला कि आशीष रजक की शादी गंजबासौदा में 18 फरवरी को हुई थी। 19 फरवरी को भोपाल में रिसेप्शन था। शादी के बाद जब विदा होने वाली थी। उस समय भी जिस वाहन से दूल्हा दुल्हन को आना था। उसके टायरों को भी डैमेज किया गया था, जिसके चलते दूल्हा दुल्हन उस वाहन से नहीं आ पाए थे। बाद में दोनों बस से भोपाल आए। रोशनी सोलंकी का उसके पड़ोस में रहने वाले किसी युवक से प्रेम संबंध था। घर वालों ने इच्छा के खिलाफ उसकी शादी कर दी थी। इसके कारण से संभवत उसके साथ गई है।
फिलहाल, दूल्हे की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है । उसकी तलाश में जांच टीम में भी रवाना की है। फिलहाल, उन्होंने अपने फोन बंद कर रखे हैं। दोनों अपने घर भी नहीं पहुंचे हैं। लिहाजा, उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अपहरण नहीं प्रतीत होता है। प्रेम संबंध के चलते ही भागने की बात सामने आ रही है।
