Bomb in Train: झेलम एक्सप्रेस में बम की अफवाह, मचा हड़कंप ; 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Bomb in Train: पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से भोपाल के कमलापति स्टेशन पर रोककर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 40 मिनट गाड़ी खड़ी रही।

भोपाल: पुणे-जम्मू तवी जाने वाली (11077) झेलम एक्सप्रेस में शुक्रवार को बम होने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर पुणे-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस की तलाशी ली। आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि आरपीएफ द्वारा 40 मिनट तक तलाशी लिए जाने के बाद यह सूचना झूठी निकली।

40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

यादव ने बताया कि एक यात्री ने टीटी को ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब 40 मिनट तक चले तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह 9.40 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। यादव ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

End of Feed