भोपाल : बारिश के कारण सड़कों और भवन निर्माण में अनियमितताओं के चलते मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने 6 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही असिस्टेंट और इंजीनियर समेत पांच इंजीनियरों के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। एमपी सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक भरत यादव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, सीधी, उज्जैन और सागर जिलों में 35 सड़कों और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
सीएम मोहन यादव (फोटो- Mohan Yadav Twitter )
कहां मिली गड़बड़ी
दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से इस निरीक्षण में चीफ इंजीनियरों की सात टीमों ने कुल 35 कार्यों का रैंडम आधार पर निरीक्षण किया, जिसमें 21 सड़क और पुल के काम, 6 भवन निर्माण कार्य, 7 मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के कार्य और 1 मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का कार्य शामिल था। निरीक्षण टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
इस समीक्षा के दौरान कई कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसमें घटिया निर्माण की गड़बड़ियों का खुलासा हुआ। यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि विभाग निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।
