Bhopal News: भारत देश में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। ये देश नायाब लोगों से भरा हुआ है। यहां आपको हर दिन एक से बढ़कर एक खबर सुनने को मिलती है। वैसे ही एक खबर भोपाल से सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति से अयोध्या ले जाने के बाद तलाक मांग लिया। अजीबो गरीब वजहों के चलते आज की पीढ़ी कोर्ट में तलाक की अर्जी डालती है। कभी खाने को लेकर तो कभी किसी और कारण से, लेकिन इस बार एक पत्नी ने अपनी पति से अयोध्या ले जाने के बाद तलाक मांगा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या माजरा है तो आइए आपको इसके बारे में बताएं...
महिला ने अयोध्या ले जाने के बाद पति से मांगा तलाक
क्या है तलाक मांगने की वजह
ये घटना भोपाल के पिपलानी के एक कपल की है, जिनकी शादी पांच महीने पहले अगस्त 2023 में हुई थी। दोनों पति पत्नी ही नौकरी करते हैं और अच्छा कमाते हैं। जानकारी के मुताबिक महिला का पति एक आईआईटी प्रोफेशनल है और अच्छा खासा वेतन कमाता है। शादी के बाद महिला ने पति से हनीमून पर विदेश के किसी पर्यटन स्थान पर जाने की बात कही थी। इस बात को अस्वीकार करते हुए उसने अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का हवाला दिया। ऐसे में पति ने गोवा या दक्षिण भारत के किसी हिस्से में जाने की बात की थी। इस बात पर महिला ने सहमति दिखाई।
पति की मां अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या के मंदिरों के दर्शन करना चाहती है। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए पति ने अयोध्या और वाराणसी की टिकट बुक करवा दी। महिला को इसकी जानकारी यात्रा से एक दिन पहले मिली। पहले तो महिला ने इस मामले पर कुछ नहीं किया, लेकिन अयोध्या की यात्रा पूरा कर वापस आने पर उसने सीधा कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी। 5 महीने पहले हुई शादी के बाद इतनी जल्दी तलाक लेने पर जब पति से पूछा तो, उसने बताया पारिवारिक न्यायालय के सलाहकारों को कहा कि जितनी बड़ी समस्या नहीं है उनकी पत्नी उसे उतना ही बढ़ाकर बता रही है। स्थिति को परखते हुए इस कपल को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।
पति ने तोड़ा भरोसा
भोपाल के इस कपल की काउंसलिंग शैल अवस्थी कर रही है और उनका मुख्य उद्देश्य इस परिवार को टूटने से बचाना है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी का कहना है कि पति ने उसका भरोसा तोड़ा है। उनका पति उनसे ज्यादा परिवार पर ध्यान देता है। पति के पास उनके लिए समय नहीं होता है। फिलहाल इस कपल की काउंसलिंग चल रही है। ।
