Bhopal Weather Update: गुरुवार को भोपाल में कोहरे का येलो अलर्ट, इन इलाकों में सर्दी का असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 07:33 PM IST

Bhopal Weather Update: लेक सिटी भोपाल में सर्दी अपने पूरे परवान पर है। पूरे प्रदेश में जाड़ा कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गुरुवार तक इससे राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। जिसमें ग्वालियर, चंबल व बुंदलेखंड के इलाकों में कड़ाके की सर्दी सता रही है। कई जगहों पर पारा अपने निचले स्तर पर लुढ़क कर 4 डिग्री के नीचे आ गया हैं। जिसके चलते सर्दी और कोहरा बढ़ा है। 30 दिसंबर को राजधानी भोपाल और इंदौर समेत सूबे के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लेक सिटी भोपाल में सर्दी अपने पूरे परवान पर
  • मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी किया कोहरे का यलो अलर्ट
  • नौगांव तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

Bhopal Weather Update: उत्तर की ओर से खून जमा देने वाली 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते लेक सिटी भोपाल में सर्दी अपने पूरे परवान पर है। पूरे प्रदेश में जाड़ा कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गुरुवार तक इससे राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। जिसमें ग्वालियर, चंबल व बुंदलेखंड के इलाकों में कड़ाके की सर्दी सता रही है।

Bhopal Weather Update

लेक सिटी भोपाल में सर्दी अपने पूरे परवान पर (सांकेतिक तस्वीर)

इस क्षेत्र में कई जगहों पर पारा अपने निचले स्तर पर लुढ़क कर 4 डिग्री के नीचे आ गया हैं। जिसके चलते सर्दी और कोहरा बढ़ा है। बता दें कि, मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर,चंबल, बघेलखंड व बुंदेलखंड में जबरदस्त कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कोहरे की जद में सबसे अधिक भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, शिवपुरी, ग्वालियर व दतिया रहेंगे। वहीं दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी आदि में हल्का कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव होगा। इधर, 30 दिसंबर को राजधानी भोपाल और इंदौर समेत सूबे के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं।

End of Feed