Bhopal Weather Update : राजधानी भोपाल में सर्दी अब तेवर दिखाने लगी है। सर्द हवाओं के चलते सर्दी का दौर लगातार जारी है, जिसके कारण पारा गोते लगा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गत 4 से 5 दिनों में पारा ऊपर चढ़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। अधिकतम पारे की सुई 27 डिग्री सेल्सियस पर अटकी हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि, रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी ने थोड़ी राहत दी है। गुरुवार को जहां दिन में अधिकत तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार के मुकाबले इसमें 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ।
भोपाल में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा चला नीचे की ओर। प्रतीकात्मक तस्वीर
बता दें कि रात के अलावा दिन में भी सर्द हवा ने पारे की चाल आगे नहीं बढ़ने दी। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में सर्द हवाएं 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। जिससे हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर भारत की ओर से से सर्द हवाएं लगातार आ रही हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट ही होगी। बहरहाल सर्दी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
