Bhopal: ये है भोपाल में अजब प्रेम की गजब कहानी, आधे रस्ते प्रेमिका को छोड़ भागा प्रेमी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 06:23 PM IST

Bhopal: एक साल पहले पीड़िता की आरोपी से जान-पहचान हुई थी। आरोपी पहले से शादीशुदा था, ये बात उसने पीड़िता से छुपाई। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो स्टांप पर शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। युवती आरोपी की बताई हुई जगह पहुंची, इसके बाद युवक ने पीड़िता से 500 रुपए लिए और बिना बताए मौके से फरार हो गया। खुद के साथ हुए धोखे के बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी युवक पहले से था शादीशुदा
  • पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो नोटेरी स्टांप पर शादी भी की
  • भागने के लिए पीड़िता को घर से बुलाकर बीच रस्ते में मौके से फरार हो गया

Bhopal: राजधानी भोपाल में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जिसमें प्रेमिका को बीच रास्ते छोड़ प्रेमी फरार हो गया। इसके बाद युवती थाने पहुंची व पुलिस को सारा मामला बताया। पुलिस के मुताबिक, भोपाल के कोलार इलाके में पहले से एक शादीशुदा युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने पीड़िता से अपनी शादी की बात छुपाई। इसके बाद वह युवती का गत 10 माह से शारीरिक शोषण कर रहा था।

Bhopal News

भोपाल में प्रेमी अपनी प्रेमिका को बीच रस्ते छोड़कर हुआ फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपी युवक ने युवती को घर से भागने के लिए बुलाया। इसके बाद युवती जब बैग लेकर उसकी बताई जगह पर पहुंची तो आरोपी ने युवती से 500 रुपए लिए और फरार हो गया। इसके बाद युवती कोलार थाने में पहुंची व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

End of Feed