Bhopal News: चाय पीकर एक्टिवा पर लौट रहे थे दो दोस्त, तभी हुआ कुछ ऐसा कि अस्पताल पहुंच गए दोनों

भोपाल में मोती मस्जिद के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय जैद मोहम्मद तुफैल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोस्त को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Bhopal Accident: भोपाल में मोती मस्जिद के पास सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके दोस्त को हल्की चोटें आई। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कार सवार दो अन्य युवकों को राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Accident

फाइल फोटो

चाय पीकर लौट रहे थे दोनों दोस्त

सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे 20 वर्षीय जैद मोहम्मद तुफैल अपने दोस्त के साथ चाय पीकर घर लौट रहा था। दोनों एक्टिवा पर सवार थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

End of Feed