भोपालवासियों ध्यान दें... आज 2 से 7 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जानें कौन-से इलाके होंगे प्रभावित

भोपाल के करीब 30 इलाकों में रविवार को बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी के मेंटनेंस कार्य के चलते इन इलाकों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। प्रभावित इलाकों में जेके रोड, बैरसिया रोड, लालघाटी, करोंद और गोविंदपुरा आदि शामिल हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Bhopal Electricity Cut: भोपाल के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रविवार को करीब 30 इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी इन इलाकों में मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिसके चलते लोगों को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें ताकि बाद में असुविधा न हो।

up electricity

सांकेतिक फोटो (PC-PTI)

इन इलाकों में कटेगी बिजली

बिजली कटौती का असर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नयापुरा, बरेला गांव, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेमचंद कॉलोनी, लालघाटी, कोहेफिजा और ईदगाह फिल्टर प्लांट समेत कई इलाकों में रहेगा। वहीं सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जेके रोड, एकतापुरी, कैलाश नगर, करोंद, बैरसिया रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा,ई-7 इलाके और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

End of Feed