Bhopal News: भोपाल में बैंक रिकवरी मैनेजर का अपहरण, 1 करोड़ की मांगी फिरौती, फिर हुआ ये

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 03:13 PM IST

Bhopal News: रंगदारी वसूलने को लेकर एक बैंक के रिकवरी प्रबंधक को अगवा कर आरोपियों ने बैंक मैनेजर की मां को फोन कॉल कर एक करोड़ की रकम मांगी। बदमाशों को जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने बैंक मैनेजर को जान से मारने की नियत से उस पर अटैक कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद मरा समझ कर उसे रातीबड़ के जंगल में फेंक कर मौके से फरार हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक से बाहर निकलते ही मैनेजर को किया बदमाशों ने अगवा
  • मां से मांगी एक करोड़ की फिरौती की रकम
  • मारपीट कर मरा समझकर जंगल में छोड़ भागे आरोपी

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल मे रंगदारी वसूलने को लेकर एक बैंक के रिकवरी प्रबंधक को अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने बैंक मैनेजर की मां को फोन कॉल कर एक करोड़ की रकम मांगी। बदमाशों को जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने बैंक मैनेजर को जान से मारने की नियत से अटैक कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित बेहोश हो गया।

Bhopal News

भोपाल में बैंक रिकवरी मैनेजर का अपहरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस के मुताबिक, बदमाश पीड़ित को मरा समझ कर उसे रातीबड़ के जंगल में फेंक कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। इसके बाद दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

End of Feed