Bhoapl News : भोपाल के ये नमकीन वाले चाचा इन दिनों छा गए हैं इंटरनेट पर, पत्नी की एक सलाह ने जिंदगी को बनाया मजेदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 01:29 PM IST

Bhopal News: भोपाल में इन दिनों एक नमकीन बेचने वाले चाचा खासे मशहूर हो रहे हैं। इंटरनेट पर इनके अनूठे अंदाज में नमकीन बेचने का वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि, ये इंटरनेट वाला चाचा पहले मैकेनिक थे।

Bhopal News: भोपाल में इन दिनों एक नमकीन बेचने वाले चाचा खासे मशहूर हो रहे हैं। इंटरनेट पर इनके अनूठे अंदाज में नमकीन बेचने का वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि, ये इंटरनेट वाला चाचा पहले मैकेनिक थे। मगर घर को गुजारा अच्छे से नहीं चल पा रहा था। इसके बाद इनकी पत्नी ने इन्हें कोई और काम करने की सलाह दी। पत्नी से मिले हौसले के बाद चाचा ने नमकीन बेचने का कारोबार शुरू किया। इसमें भी दिमाग दौड़ाया और एक अलग अंदाज में इसकी बिक्री शुरू की।

namkeen seller

राजधानी में लोग अब इनके आने की राह देखते रहेते हैं। उनसे नमकीन खरीदते हैं। अनूठे अंदाज में नमकीन बेचने का इनके दौडने लगे कारोबार की कामयाबी का सेहरा वे अपनी पत्नी के सिर पर सजाते हैं। रातों रात इंटरनेट सनसनी बने चाचा नसीम अहमद के मुताबिक महंगाई बढ़ी तो उनके बोलने का अंदाज बदल गया। पहले वे 25 रुपये में नमकीन का पैकेट बेचते थे। इसके बाद 5 रुपये बढ़ गए तो उनका बोलने का एक खास अंदाज डवलप हो गया। बस यहीं से एक गाना बन पड़ा और वे मशहूर हो गए।

End of Feed