भोपाल: अच्छी खबर! होली पर भोपाल से चलेंगी इतनी ट्रेनें, इन शहरों का सफर होगा आसान, पढ़िए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 03:35 PM IST

Bhopal: इस समय लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ और होली के त्योहार को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। जिसके चलते रेल में सफर करने वाले लोग त्योहार पर आसानी से अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच सकें। रानी कमलापति, भोपाल व इटारसी से होकर चलने वाली ये ट्रेनें होली के त्योहार के दौरान कुल 46 फेरे लगाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल रेल मंडल की ओर से होली पर्व पर चलाई जाएगी 16 स्पेशल ट्रेनें
  • ये ट्रेनें कुल अलग- अलग शहरों के लिए 46 फेरे लगाएंगी
  • कई ट्रेनें गर्मी की छुट्टियों को लेकर भी शुरू की जाएंगी


Bhopal: भोपाल के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है, लेक सिटी के रेलवे स्टेशनों से होली पर्व पर रेलवे 16 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रानी कमलापति, भोपाल व इटारसी से होकर चलने वाली ये ट्रेनें होली के त्योहार के दौरान कुल 46 फेरे लगाएंगी।

Bhopal Railway Update

भोपाल रेल मंडल होली पर्व के मौके पर चलाएगा स्पेशल 16 ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर)

जिनमें प्रमुख तौर पर ट्रेन संख्या 02189-90 रानी कमलापति-रीवा होली स्पेशल, ट्रेन संख्या 02199-02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई-बांद्रा टर्मिनस होली स्पेशल, ट्रेन संख्या 02155-02156 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल, ट्रेन संख्या 02155-02156 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल, ट्रेन संख्या 09525-26 ओखा-नाहरलगुन होली स्पेशल ट्रेन व ट्रेन संख्या 09817-18 कोटा-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह के मुताबिक इस समय लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ और होली के त्योहार को देखते हुए भोपाल रेल मंडल ने कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। जिसके चलते रेल में सफर करने वाले लोग त्योहार पर आसानी से अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच सकें।

End of Feed