भोपाल में संगीत, कला और संस्कृति का संगम; हज 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, ट्रैफिक डायवर्जन से पहले जानें नया रास्ता

भोपाल शहर आज सांस्कृतिक गतिविधियों, शैक्षणिक तैयारियों और प्रशासनिक अपडेट्स से गुलजार है। हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं, सांची विवि में चल रही प्रदर्शनी और ट्रैफिक डायवर्जन जैसे स्थानीय कार्यक्रम भी खास ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Bhopal News: भोपाल शहर से जुड़ी आज की प्रमुख जानकारी इस प्रकार है। शहर में संगीत, कला, संस्कृति और नाटक से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मौसम, ट्रैफिक और बिजली-पानी की आपूर्ति से संबंधित ताजा अपडेट भी साझा किए गए हैं। हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Traffic advisory implemented in Bhopal

भोपाल में ट्रैफिक एडवाइजरी हुई लागू

हज का आवेदन

मध्य प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार की हज यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई से 31 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या हज सुविधा मोबाइल एप का उपयोग किया जा सकता है।

End of Feed