Bhopal: लेक सिटी की 50 काॅलोनियां जुड़ेगीं इस फोरलेन सड़क से, 2 लाख लोगों को मिलेगी सुविधा, जानें पूरी योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 04:09 PM IST

Bhopal: रेलवे विभाग और नगर निगम मिलकर करीब 2.350 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाएंगे। फोरलेन सड़क के दो भाग होंगे, जिसमें रेलवे की ओर से 2 किमी हिस्से पर 18 मीटर चौड़ाई वाली रोड बनाई जाएगी। जबकि इसके 350 मीटर भाग पर नगर निगम की ओर 12 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। फोरलेन रोड पर कुल सवा पांच करोड़ की रकम खर्च होगी। इसका फायदा शहर की 50 से अधिक काॅलोनियों के 2 लाख रहवासियों को मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद रेलवे स्टेशन की 3 किमी दूरी घटेगी
  • 50 काॅलोनियों के 2 लाख लोगों की समस्या का होगा समाधान
  • फोरलेन सड़क पर रेलवे व नगर निगम करेंगे सवा 5 करोड़ खर्च


Bhopal: लेक सिटी भोपाल के रहवासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है। राजधानी में रेलवे विभाग और नगर निगम मिलकर करीब 2.350 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाएंगे। जिसका सीधा फायदा शहर की अयोध्या नगर काॅलोनी समेत मिनाल रेसीडेंसी और विदिशा रोड से भोपाल रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को मिलेगा। बता दें कि, इस फोरलेन सड़क के दो भाग होंगे, जिसमें रेलवे की ओर से 2 किमी हिस्से पर 18 मीटर चौड़ाई वाली रोड बनाई जाएगी।

Bhopal Forlane Road

भोपाल में 50 काॅलानियां जुड़ेंगी फोरलेन सड़क से (सांकेतिक फोटो)

जबकि इसके 350 मीटर भाग पर नगर निगम की ओर 12 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त वीएस चौधरी के मुताबिक, इस मार्ग पर एक निजी भूमि है व एक पुलिया भी बनानी होगी। हालांकि सभी समस्याओं को क्लीयर कर दिया गया है। अब कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटना है। आयुक्त के मुताबिक बीती 9 फरवरी को रेल भूमि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ इस रोड का इंस्पेक्शन हो चुका है। इसके बाद ही इसे बनाने पर दोनों महकमों में सहमति बनीं है।

End of Feed