MP News: मॉर्निंग वॉक पर गए उद्योगपति से ठगी, फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर आए ठग और ले उड़े जेवरात

Betul News Today (बैतूल की खबर): ​​​मध्य प्रदेश के बैतूल में दो ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर एक उद्योगपति को ठग लिया। यह घटना पुलिस परेड मैदान में हुई, जहां पर उद्योगपति रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और अपना फर्जी आईडी कार्ड दिखाया। आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर उद्योगपति से उनकी चेन और अंगूठी ठग ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

MP Crime News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दो युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उद्योगपति को ठग लिया। आरोपियों ने अपना फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और चालाकी से उद्योगपति से कीमती चेन और अंगूठी ठग ली। यह घटना तब हुई जब उद्योगपति रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए पुलिस परेड मैदान पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

AI (1)

उद्योगपति को मॉर्निंग वॉक के समय दो युवकों ने बनाया ठगी का शिकार (AI Image)

इस तरह ठगी के जाल में फंसाया

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शालिनी परस्ते ने बताया कि शुक्रवार को जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष हाकम सिंह रघुवंशी मॉर्निंग वॉक करने के लिए पुलिस परेड मैदान पर आए थे। यहां पर उनके पास दो युवक बाइक से आए और उन्हें रोककर दोनों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। इतना ही नहीं, दोनों ने अपने फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाए। रघुवंशी से उन्होंने कहा कि चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए आप चेन-अंगूठी उतार लें। दोनों ने यह कहते हुए चालाकी से चेन और अंगूठी अपने पास रख ली और एक कागज की पुड़िया दे दी। जब रघुवंशी ने घर जाकर देखा, तो उसमें पत्थर थे।

End of Feed