ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर छेड़छाड़ केस: TIMES NOW के सवालों से बचते दिखे कैलाश विजयवर्गीय, दिया था 'विवादित' बयान

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम अपने विश्व कप के मुकाबले खेलने के लिए इंदौर में थी, जहां दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट के दो सदस्यों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसी मामले को लेकर बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे हंगामा मच गया। अब उनके इसी बयान को लेकर जब टाइम्स नाउ ने उनसे सवाल पूछा तो वो बचते दिखे।

kailash vijayvargiya

TIMES NOW के सवाल पर भड़के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

सवालों से बचते दिखे कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है और उनसे ऐसे सवाल पूछना मूर्खतापूर्ण है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- "ऐसे सवाल मत पूछिए। पहले मेरा पूरा बयान सुनिए और समझिए।"

End of Feed