MP का अलीराजपुर अब कहलाएगा आलीराजपुर, 13 साल बाद पूरी हुई मांग; जानें इस जगह का इतिहास

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का नाम बदल दिया गया है। अब इस जिले को औपराचिक रूप से आलीराजपुर नाम मिल गया है। गृह मंत्रालय से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। नाम बदलने की पहल 2012 में हुई थी और करीब 13 साल बाद इसे मंजूरी मिली।

Alirajpur Name Changed: मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला अब औपचारिक रूप से आलीराजपुर कहलाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने जिले के नाम में बदलाव का फैसला लिया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यानी अब से सरकार के सभी रिकॉर्ड और दस्तावेजों में जिले का नाम आलीराजपुर ही दर्ज होगा।

Alirajpur - india rail info

MP का अलीराजपुर अब बना आलीराजपुर (India Rail Info)

2012 में हुई नाम बदलने की शुरुआत

जिले का नाम बदलने की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की एक बैठक में यूनिवर्सल सृजन जनसेवा नाम के एनजीओ द्वारा एक ज्ञापन दिया गया। इस दिए गए ज्ञापन में अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर करने की मांग रखी गई थी। काफी लंबी प्रक्रिया के बाद यानि लगभग 13 साल बाद 21 अगस्त 2025 को गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव पर सहमति देते हुए NOC जारी की। मंत्रालय की सहमति मिलते ही राज्य सरकार ने औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

End of Feed