House Caught Fire in Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक झोपड़ी में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग पोतियों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में शनिवार रात 11:30 बजे हुई।
सांकेतिक फोटो
अंगीठी से आग लगने की आशंका
बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से घर में आग लगी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि हजारी बंजारा (65) और उनकी पोती संध्या (10) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दूसरी पोती अनुष्का (5) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें - पटना से देवघर का सफर होगा आसान, बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज
अंतिम संस्कार के लिए मिलेगी सहायता
बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह वैश्य ने बताया कि मृतकों के परिवार को प्रत्येक मृतक के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए भी सहायता दी जाएगी।
(इनपुट - भाषा)
