भोपाल

महाकालेश्वर मंदिर में दर्दनाक हादसा, आलू छीलने वाली मशीन में फंसा महिला का दुप्पटा, गंवाई जान

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में आज सुबह एक महिला काम कर रही थी। तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया। दुपट्टा महिला के गले में फंसने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर

Ujjain Accident News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में आलू छीलने वाली मशीन में एक महिला का दुपट्टा फंस गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

महिला के गले में फंसा दुपट्टा

उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रजनी खत्री (30) भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया।

मंदिर से 500 मीटर दूर है रसोई

एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article