शहर

Chhattisgarh: जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से भीषण हादसा, 6 लोगोंं की मौत और कई घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Image

छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट

Chhattisgarh Accident News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मालवाहक वाहन पलटने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा जगदलपुर के दरभा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चंदामेटा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मालवाहक में 81 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर आई और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा।

4 लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज के दौरान दो लोगों की और मौत हो गई। जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं। घायलों का डिमरापाल हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पांच लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शुरुआती जांच से पता चला कि ड्राइवर ने वाहन चालक के नियंत्रण खो दिया। वाहन को कंट्रोल करने की कोशिश में मालवाहक वाहन फिसलकर पलट गया। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!