गर्लफ्रेंड पर पैसे लुटाने के लिए 12वीं पास शख्स का कारनामा, फर्जी टीटीई बनकर 8 राज्यों के यात्रियों को लगाया चूना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 16, 2023, 04:49 PM IST

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने इस तरह की वारदातों को मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में भी अंजाम दिया है।

शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इंदौर में 34 साल के फर्जी यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को गुरुवार को गिरफ्तार किया। जीआरपी की एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका पर पैसे लुटाने के लिए मध्यप्रदेश समेत आठ राज्यों में रेल यात्रियों से ठगी और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Railway

फर्जी टीटीई ने 8 राज्यों के यात्रियों को लगाया चूना

पुणे निवासी प्रशांत पंडा ने दिया अंजाम

पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) निवेदिता गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे निवासी प्रशांत पंडा (34) के रूप में हुई है और वह केवल 12वीं तक पढ़ा है। उन्होंने बताया कि पंडा रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के सामने खुद को टीटीई के तौर पर पेश करता था और उनका रेल टिकट पक्का कराने के नाम पर उनसे उनका मोबाइल फोन एवं नकदी लेकर गायब हो जाता था।

End of Feed