Bhopal ISBT Bus Fire: भोपाल के ISBT पर अचानक भड़की आग, कई बसें जलकर खाक; मची भगदड़

Bhopal ISBT Bus Fire: भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Bhopal ISBT Bus Fire: भोपाल के आईएसबीटी (ISBT) बस स्टैंड परिसर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में आधा दर्जन से अधिक बसें आ गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठते धुएं के काले गुबार देखकर परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Bhopal ISBT bus fire

भोपाल ISBT आग

सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया गया, ताकि बचाव और राहत दल को आग बुझाने मे कोई परेशानी नहीं हो। भोपाल के SBT बस स्टैंड पर भीषण आग लगने से वर्मा ट्रेवल्स की आधा दर्जन से ज्यादा बसें जलकर खाक हो गयी. बताया जा रहा है की खड़ी बसों में अचानक आग भड़की उठी जिससे हड़कंप मच गया।

End of Feed