Sant Kabir Nagar News:फांसी से लटकता मिला इस फेमस भोजपुरी यूट्यूबर का शव, पति पर केस दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 04:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले की भोजपुरी यूट्यूबर मालती चौहान का शव उनके ही घर पर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया है। इस मामले में उनके पति समेत तीन अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है।

संत कबीर नगर: भोजपुरी यूट्यूबर मालती चौहान गुरुवार को अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी से लटकती मृत पायी गईं। पुलिस ने इस सिलसिले में उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Bhojpuri YouTuber Malti Devi body found hanging

भोजपुरी यूट्यूबर की मौत

पति पर दहेज का मुकदमा दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालती चौहान महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती मृत पायी गईं। मालती के पिता दीप चंद चौहान ने इस मामले में अपने दामाद विष्णु तथा उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मालती का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद था। सूत्रों के अनुसार पुलिस विष्णु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यूट्यूब पर भोजपुरी में करीब 24 हजार वीडियो और रील्स बना चुकी मालती के साढ़े छह लाख सब्सक्राइबर हैं।

End of Feed