भावनगर में GRD महिला जवान ने दो युवकों को पुलिस की लाठी से पीटा, बर्खास्तगी की सिफारिश

Bhavnagar Viral Video: भावनगर के DYSP मिहिर बारिया ने बताया कि सोनगढ़ के पास का करीब 200 मीटर का रास्ता लगातार भारी ट्रैफिक के दबाव में रहता है। पास में रेलवे स्टेशन भी है और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन का भी वहां ट्रैफिक रहता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यहां पुलिसकर्मी और GRD जवान लगातार तैनात रहते हैं।

Bhavnagar Viral Video: गुजरात के भावनगर में एक महिला GRD जवान का दो युवकों को पुलिस की लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला जवान को सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की है। घटना 26 नवंबर की शाम की है। भावनगर के सोनगढ़ के पास महिला जवान सड़क पर दो युवकों को लगातार लाठी मारती दिखाई दे रही है।

Police (1)

भावनगर की घटना (फोटो साभार- TNN)

वीडियो में महिला पुलिस की वर्दी में है और युवकों पर गलत व्यवहार करने और उन्हें छूने का आरोप लगाते हुए सवाल करती सुनाई देती है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन महिला जवान नहीं रुक रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिला नियमित पुलिसकर्मी नहीं है, बल्कि गुजरात रिजर्व पुलिस (GRD) में जवान के तौर पर ड्यूटी कर रही थी। उसकी पहचान संगीता बारिया के रूप में हुई है।

ट्रैफिक रोकने पर हुआ विवाद

भावनगर के DYSP मिहिर बारिया ने बताया कि सोनगढ़ के पास का करीब 200 मीटर का रास्ता लगातार भारी ट्रैफिक के दबाव में रहता है। पास में रेलवे स्टेशन भी है और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन का भी वहां ट्रैफिक रहता है। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यहां पुलिसकर्मी और GRD जवान लगातार तैनात रहते हैं। इस रास्ते पर वाहनों को रुकने की अनुमति नहीं है और ट्रैफिक लगातार चालू रखना होता है। DYSP के मुताबिक, घटना के समय संगीता बारिया ने दोनों युवकों को वहां रुकने के बजाय आगे बढ़ने के लिए कहा था। महिला जवान का दावा था कि युवकों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। वहीं, दोनों युवकों ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और महिला जवान ने लाठी उठा ली।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत

दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से किया इनकार

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों युवकों को थाने बुलाया गया और उन्हें शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी दिया गया। हालांकि, स्थानीय पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर के सामने दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया और किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। DYSP मिहिर बारिया ने स्पष्ट किया कि GRD जवानों को किसी भी व्यक्ति पर हाथ उठाने या इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि संगीता बारिया नियमित पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि पुलिस की सहायता के लिए तैनात मानद GRD सदस्य थी। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है और उसे सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है।

End Article
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ...

End of Feed