Bharuch News: गुजरात के भरूच जिले से एक बड़ी और दहला देने वाली दुर्घटना सामने आ रही है। भरूच के वागरा स्थित सायखा GIDC के एक औद्योगिक प्लांट में एक भीषण धमाका हुआ है। रासायनिक प्रक्रिया के दौरान हुए इस जोरदार धमाके के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 मजदूरों की मौत भी हो गई है।
धमाके के बाद परिसर में फैला धुआं
हादसे में 4 मजदूरों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लास्ट इतना भयानक था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और काला धुआं भी आसमान में फैल गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मशीन के पुर्जे दूर-दूर तक जाकर बिखर गए। इस भीषण हादसे में 4 मजदूरों के मौत की सूचना है, हालांकि अभी तक स्थानीय प्रशासन या अस्पताल प्रबंधन की ओर से घायलों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक और स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत हरकत में आ गया। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि रासायनिक प्रक्रिया के दौरान किस तकनीकी खामी या लापरवाही के कारण यह भीषण ब्लास्ट हुआ। हादसे के असली कारणों की तह तक जाने के लिए सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
