भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर प्रहार, बोले- "1,000 रुपये की घोषणा से उड़ी विपक्ष की नींद, 2027 में फिर बनेगी आप सरकार"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए महिलाओं के लिए 1000-1500 रुपये की मासिक सहायता योजना की घोषणा की है। इसके साथ ही मान ने 'आप' सरकार की चार साल की उपलब्धियां, जैसे 63,943 सरकारी नौकरियां, मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुधारों के बारे में गिनाया।

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को विधानसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की मासिक सहायता की घोषणा से विपक्षी खेमे में घबराहट है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 'आप' सरकार ने महज चार साल में अपनी सभी चुनावी गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिससे यह साफ है कि साल 2027 में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ही वापसी करेगी।

bhagwant mann

विधानसभा में बोलते भगवंत मान

'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' का आगाज

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि पंजाब की माताओं और बहनों के लिए मान-सम्मान है।

End of Feed