अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए पंजाब सीएम, हर हुक्म स्वीकारने का किया ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने जत्थेदार साहिब के सामने अपने पूर्व बयानों को लेकर स्पष्टीकरण दिया और अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण आस्था जताते हुए हर हुक्म को सिर-माथे स्वीकार करने की बात कही।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार साहिब के सामने पेश होकर अपने पूर्व बयानों को लेकर स्पष्टीकरण दिया और संस्था की सर्वोच्चता में पूर्ण विश्वास जताया।

Bhagwant Mann Akal Takht

विनम्र सिख के रूप में अकाल तख्त साहिब पहुंचे सीएम मान

अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण आस्था

सीएम मान ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की सत्ता को चुनौती देने की न तो उनकी हिम्मत है और न ही औकात। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाल तख्त साहिब से जो भी हुक्म होगा, वह उन्हें सिर-माथे स्वीकार होगा। जत्थेदार साहिब के समक्ष उपस्थित होने से उन्हें आंतरिक शांति, संतोष और गहरा सुकून मिला है।

End of Feed