भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का होगा कायाकल्प, ₹17.72 करोड़ से सुधरेंगी सुविधाएं, पंजाब CM भगवंत मान ने बताया प्लान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, 'महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।'

महर्षि भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के अवसर पर नतमस्तक होते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनकी महान विरासत की सुरक्षा-संभाल और समानता, मानवता तथा धर्म के बारे में उनकी शिक्षाओं के प्रसार के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए 17.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उनकी सरकार धार्मिक स्थानों की पवित्रता को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है।

bhagwan valmiki tirth sthal transformation

भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का होगा कायाकल्प

इस बात पर जोर देते हुए कि धार्मिक स्थानों का प्रबंधन धार्मिक हस्तियों और विद्वानों द्वारा किया जाना चाहिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती पर हर बीज अंकुरित हो सकता है, लेकिन नफरत का बीज इस पवित्र धरती पर कभी नहीं उग सकता।

End of Feed