भीड़भाड़ के बीच नहीं जाना चाहते हैं सीआर पार्क तो दिल्ली में यहां हो सकते हैं दुर्गा पूर्जा में शामिल

Best Durga Puja Pandals Delhi: दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडालों, मां दुर्गा के दर्शन और बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। सीर पार्क में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो राजधानी में कई दूसरे ऑप्शन भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं, सीआर पार्क के अलावा दिल्ली में किन जगहों पर आप दुर्गा पूजा में शामिल हो सकते हैं।

Best Durga Puja Pandals Delhi: दिल्ली में दुर्गा पूजा का त्योहार हर साल बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर चित्तरंजन पार्क (सीआर) की दुर्गा पूजा अपने शानदार पंडालों, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं, पारंपरिक बंगाली संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। साल 2026 में यहां 16 अक्टूबर को महाषष्ठी से लेकर 20 अक्टूबर को विजयादशमी तक उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी।

Best Durga Puja Pandals Delhi

सीआर पार्क के अलावा दिल्ली के इन पंडालों में करें मां दुर्गा के दर्शन (AI Photo/Verified by Newsroom)

हालांकि, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से सीआर पार्क में काफी भीड़ हो जाती है। अगर आप भी दुर्गा पूजा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन भीड़भाड़ से बचना पसंद करते हैं, तो दिल्ली में आपके पास कई दूसरे ऑप्शन भी हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में आप भव्य पंडालों के दर्शन कर सकते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं और बंगाली परंपराओं को करीब से महसूस कर सकते हैं। ऐस में आइए जानते हैं, सीआर पार्क के अलावा दिल्ली में कहां-कहां दुर्गा पूजा का आनंद लिया जा सकता है।

End of Feed