Bengaluru Water Crisis: बेंगलुरु में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, वर्क फ्रॉम होम की बढ़ी डिमांड

Bengaluru Water Crisis: बेंगलुरु जल संकट के चलते आईटी कंपनियां कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की मांग कर रही है। पानी की कमी से जूझ रहे लोग अपने घर जाकर काम करने का आग्रह कर रहे हैं। इससे शहर के हर घर में सुविधा देने का दबाव भी कम हो जाएगा।

Bengaluru Water Crisis: बेंगलुरु में जल संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। यहां पानी की कमी बढ़ती जा रही है और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां की स्थिति इतनी खराब है कि कर्नाटक सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में बेंगलुरु में 500 मिलियन लीटर पानी की प्रतिदिन कमी है। वहीं कुछ अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में कम से कम 2,600 एमएलडी की जरूरत होगी। पानी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को देखते हुए जल विशेषज्ञ और कानूनी विशेषज्ञ अस्थायी आधार पर इस समस्या से निपटने के लिए घर से काम (WFH) करने का सुक्षाव दे रहे हैं।

Bengaluru Water Crisis

बेंगलुरु जल संकट के चलते लाखों IT कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम देने की बढ़ी मांग

वर्क फ्रॉम होम की बढ़ी मांग

बेंगलुरु में जल संकट को देखते हुए आईटी कंपनियों में घर से काम करने को लेकर मांग बढ़ती जा रही है। जल संकट की इस समस्या से अस्थाई रूप से निपटने के लिए तर्क दिया गया है कि कम आबादी से शहर के हर घर में सुविधा देने का दबाव भी कम हो जाएगा। इस बीच दूसरे राज्यों से यहां आकर नौकरी कर रहे कर्मचारियों ने भी होमटाउन से काम करने के लिए कंपनियों से आग्रह किया है। पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए लोग अपने-अपने घर वापस जाकर वहां से काम करने की अनुमति मांग रहे हैं। हर समय पानी न होने के कारण कर्मचारियों को बिना नहाए ऑफिस जाने में भी दिक्कत हो रही है।

End of Feed