'My Wife Is Pregnant': राज्यपाल के काफिले के लिए रोकी गई सड़क पर बैठा शख्स, गुस्से में कही ऐसी बात

बेंगलुरु में गवर्नर के काफिले के लिए सड़क बंद होने पर एक व्यक्ति ने जबरदस्त विरोध जताया। उसकी पत्नी गर्भवती थी और वह मेडिकल इमरजेंसी को लेकर चिंतित था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे समझाकर विरोध खत्म करने के लिए राजी कर लिया।

बेंगलुरु के HAL ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर आज यानी सोमवार 1 जून को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब एक व्यक्ति ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब वहां से राज्यपाल का काफिला गुजरने वाला था और इसके लिए ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। लगभग 30 मिनट तक लगाए गए इस 'जीरो-ट्रैफिक' व्यवस्था के कारण आम यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Bengaluru Man Protest

बेंगलुरू में गवर्नर के लिए सड़क रोकने पर शख्स का अनोखा प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति का कहना था कि अचानक सड़क बंद होने से उनकी गर्भवती पत्नी गंभीर स्थिति में फंस सकती थीं। व्यक्ति ने गुस्से में कहा, 'मेरी पत्नी गर्भवती है, मैं क्या करूं?' व्यक्ति का कहना था कि ऐसे समय में सड़क बंद करना आम नागरिकों की सुरक्षा और आपात स्थिति दोनों के लिए खतरा बन सकता है।

End of Feed