शहर

सूर्या चौहान मर्डर: असद के मकान पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी तेज, एनकाउंटर में हुआ था ढेर

नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है। अगर 15 दिन के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इसका पूरा खर्च भी आरोपी से वसूला जाएगा।

Image

मर्डर केस आरोपी असद के घर को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में खोड़ा के नवनीत विहार में सूर्या चौहान मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर व ढोल बजाकर 15 दिन में कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा कराया गया है। प्रशासन ने ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर पूरे इलाके में जानकारी दी।

असद के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज

गाजियाबाद के खोड़ा स्थित नवनीत विहार में मुख्य आरोपी असद के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। आज यहां प्रशासन की टीम पहुंची और अवैध कब्जे को हटाने का नोटिस दिया है। घर के मेन गेट पर ये नोटिस चस्पा किया गया है। तहसीलदार खुद मौके पर मौजूद रहे और उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस को यहां लगाया गया।

प्रशासन ने यहां ढोल भी बजवाया। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया गया कि ये मकान अवैध कब्जे की जमीन पर बना है। प्रशासन ने नोटिस में साफ कहा है कि संबंधित भूमि पर किया गया कब्जा अवैध है। आरोपी को 15 दिनों के भीतर अपना जवाब उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

15 दिन के भीतर खुद कब्जा हटाने का निर्देश

नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है। अगर 15 दिन के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इसका पूरा खर्च भी आरोपी से वसूला जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। ढोल और अनाउंसमेंट के बाद इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी आरोपी या अपराधी को सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने रविवार तड़के एक भीषण मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। आरोपी असद वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन ने 50,000 का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था। इस गोलाबारी में पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पैसे लेकर भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी असद अपने कुछ साथियों से पैसे लेने और फिर वहां से दूर भागने की फिराक में खोड़ा थाना क्षेत्र में आने वाला है। इस इनपुट के मिलते ही पुलिस महकमा तुरंत एक्शन में आ गया। थाना खोड़ा और थाना इंदिरापुरम की संयुक्त टीमों को पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने चारों तरफ बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया और पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग की जा रही थी। इसी दौरान असद ने पुलिस पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article