बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराई बस, 100 मीटर तक दूर तक घिसटी; 4 लोगों की मौत

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस हादसे में चार लोगों की मौत और तीन घायल हो गए। बस कोझिकोड से बेंगलुरु जा रही थी। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कर्नाटक के बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में पता है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिर जाम हो गया, जिसे ट्रैफि पुलिस ने बहाल कराया।

Accident

फाइल फोटो

बस में सवार थे 36 यात्री

यह हादसा आज सुबह करीब 4:30 बजे चन्नापटना के पास संकलागेरे गांव में पुट्टप्पानदोड्डी के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, बस केरल के कोझिकोड से बेंगलुरु जा रही थी। जिसमें कुल 36 यात्री सवार थे। रास्ते में बस ड्राइवर ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस लगभग 100 मीटर तक रेलिंग से रगड़ती चली गई, फिर जाकर रुकी।

End of Feed