बेंगलुरु मेट्रो में छेड़छाड़ करने पर महिला ने आरोपी को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जांच जारी

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो से महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। मेट्रो में यात्रा के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा कथित छेड़छाड़ से परेशान महिला ने आरोपी को सबक सिखाते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मेट्रो में यात्रा के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा की गई कथित छेड़छाड़ पर महिला ने आरोपी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bengaluru metro news

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (सांकेतिक चित्र | PTI)

महिला ने बताई आपबीती

महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब घटी जब वह अपने काम से लौट रही थी। उसने बताया कि उसे मेट्रो में सीट मिल गई और शुरुआत में वह दो यात्रियों के बीच आराम से बैठी थी। आधे सफर तक सब कुछ सामान्य था। सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे और अपने फोन देख रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद उसके बगल में बैठा यात्री एक स्टेशन पर उतर गया और उसकी जगह एक अन्य व्यक्ति बैठ गया, जिसके बाद स्थिति बदल गई। उसके अनुसार, वह व्यक्ति उसके बहुत करीब बैठ गया, जिससे उसे असहज महसूस हुआ। महिला ने बताया कि हालांकि उसने एडजस्ट किया और सोचा कि उसने गलती से टच किया होगा, लेकिन यह उसका भ्रम था, क्योंकि बगल में बैठे व्यक्ति ने जानबूझकर उसके पैर को छुआ और उसके मना करने के बावजूद भी अपनी हरकत जारी रखी। कुछ सेकंड बाद व्यक्ति ने फिर से टच किया, तब मुझे एहसास हुआ कि यह गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया था। महिला ने बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि उसका स्टेशन आ गया है और अगर वह चुप रही तो वह व्यक्ति दूसरों को भी परेशान कर सकता है, तब उसने जवाब देने का फैसला किया। महिला ने बताया कि मैं उठी और मैंने उसे थप्पड़ मारा। मैंने उसे जोर से थप्पड़ मारा और उठने को कहा। उसने बताया कि वह आदमी भी उसी स्टेशन पर उतर गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उस आदमी को प्लेटफॉर्म पर फिर से थप्पड़ मारा क्योंकि वह रो रहा था और गिड़गिड़ा रहा था, यहां तक कि विरोधाभासी भाव भी दिखा रहा था।

End of Feed