शहर

BMC Election: समाजवादी पार्टी, AIMIM दे रही मुस्लिम उम्मीदवार को तरजीह, शिंदे सेना व BJP का अलग-अलग प्रचार, पढ़ें- हर अपडेट

ज्यादा सीटों पर लड़ने के लिए शिवसेना-BJP में खींचतान चल रही है। सीट बंटवारे में हो रही देरी से चिंतीत शिंदे सेना और बीजेपी ने ठाणे में अब स्वतंत्र प्रचार शुरू कर दिया है। ठाणे में आज एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे की नुक्कड़ सभा होने वाली है तो वहीं बीजेपी ने पूरे शहर में 'नमो भारत नमो ठाणे' के पोस्टर्स लगाए हैं।

Image

BMC Chunav: शिंदे सेना व BJP का अलग-अलग प्रचार

Mumbai BMC Elections: मुंबई बीएमसी चुनाव में समाजवादी पार्टी और ओवैसी की पार्टी AIMIM मुस्लिम उम्मीदवार को तरजीह दे रही हैं। सपा की तरफ से जारी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में 17 उम्मीदवार मुसलमान हैं। वहीं, AIMIM ने पहले लिस्ट में 6 मुस्लिम उम्मीदवीरों को मैदान में उतारा है। रोचक बात ये है कि AIMIM अपने 4 उम्मीदवारों को मुस्लिम के बजाय OBC के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है।

भाजपा-शिंदे अलग-अलग कर रहे प्रचार

वहीं, सीट बंटवारे में हो रही देरी से चिंतीत शिंदे सेना और बीजेपी ने ठाणे में अब स्वतंत्र प्रचार शुरू कर दिया है। ठाणे में आज एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे की नुक्कड़ सभा होने वाली है तो वहीं बीजेपी ने पूरे शहर में 'नमो भारत नमो ठाणे' के पोस्टर्स लगाए हैं।

अहम बात ये है कि भाजपा के इस पोस्टर में भगवा शॉल ओढ़े सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और पूरा पोस्टर भगवा रंग में है। ठाणे मराठी बहुल इलाका है। ठाकरे बंधू यहां मराठी अस्मिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहें है लेकिन बीजेपी चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा मुद्दा हिंदुत्व को बनाने का प्रयास कर रही है। ठाणे महानगरपालिका में शिवसेना (शिंदे) का पिछले 2 बार से मेयर रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा पूरी ताकत लगा रही अपना मेयर को वहां बिठाने की। बता दें कि ज्यादा सीटों पर लड़ने के लिए शिवसेना-BJP में खींचतान चल रही है।

इससे पहले खबर आई थी कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बीच लंबी मीटिंग के बाद महायुति गठबंधन ने नगर निगम चुनावों के लिए सीट-शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। बताया गया कि गठबंधन के सीट-बंटवारे के अरेंजमेंट को लेकर जल्द ही ऑफिशियल घोषणा होने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले खबर थी कि शिंदे ने मुंबई में बीजेपी से 227 सीट में से 112 सीट मांगी हैं। बीजेपी शिंदे को 90 सीट मुंबई में ऑफर कर चुकी थी, लेकिन उसके लिए शिंदे राजी नहीं थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article