बेंगलुरु के एक कैब ड्राइवर पर पत्नी, सास और 7 साल के भतीजे समेत 7 लोगों की हत्या करने का आरोप है।आरोप है कि इंदुशेखर ने सुनीता की मां रूपावती, उसके भाइयों, उनकी पत्नियों (दिव्या और नलिनी) और शिवकुमार के बेटे पुनीत की भी हत्या कर दी।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलुरु में 52 साल के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और उसके परिवार के 6 सदस्यों (जिनमें एक बच्चा भी शामिल है) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
प्रतीकात्मक फोटो
आरोपी ने 15 से 20 दिनों के दौरान शवों को कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा दिया था। पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर एस. इंदुशेखर पर अपनी पत्नी सुनीता की हत्या करने का शक है।
हत्याओं का यह सिलसिला 16 अक्टूबर के आसपास शुरू हुआ
जांचकर्ताओं का मानना है कि हत्याओं का यह सिलसिला 16 अक्टूबर के आसपास शुरू हुआ। इसकी वजह संभवतः सुनीता का बार-बार अपने मायके (जो उसी शहर में है) जाना था, जिसे लेकर विवाद हुआ था। इंदुशेखर पर सुनीता की मां रूपावती, उसके भाइयों (शिवकुमार और शंकर), उनकी पत्नियों (दिव्या और नलिनी) और शिवकुमार के 7 साल के बेटे की हत्या करने का भी आरोप है।
इंदुशेखर की 17 साल की बेटी की भूमिका की भी जांच
पुलिस इन अपराधों में इंदुशेखर की 17 साल की बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ये हत्याएं राजाजीनगर में भाष्यम सर्कल के पास एक इमारत की छत पर बने इंदुशेखर के किराए के एक कमरे वाले घर में की गईं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार (5 नवंबर) को चिक्कबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के पास से पुनीत का शव बरामद किया गया। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमा पति
अभी भी 6 शव मिलने बाकी
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत सिंह ने कहा, 'आरोपी का कहना है कि उसने उन्हें एक-एक करके बुलाया, उनकी हत्या की और शवों को ठिकाने लगा दिया... हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभी भी 6 शव मिलने बाकी हैं।' इंदुशेखर 'ताना वरदारी' (Taana Varadari) नाम का कन्नड़-अंग्रेजी मासिक टैब्लॉइड (अखबार) निकालता था और एक स्थानीय यूट्यूब न्यूज चैनल भी चलाता था। इस टैब्लॉइड के अगस्त 2026 के संस्करण में उसे संपादक और प्रकाशक के रूप में बताया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने पत्रकारों को बताया-“यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है... जांच चल रही है। आरोपी का दावा है कि उसे अपनी पत्नी के परिवार वालों की तरफ से अपमानित किया गया था। निश्चित रूप से, यह किसी विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति का काम है। उसने राज्य भर में शवों के ठिकाने बता दिए हैं।' पुलिस उपायुक्त (उत्तर) बाबासाब नेमागौड ने बताया कि तीन सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) वाली एक विशेष टीम बनाई गई है। जांच और शवों की तलाश में लगभग 50 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
