Bawal News: आधी रात आग का तांडव, दो कंपनियां राख; साढ़े चार घंटे तक धधकता रहा सेक्टर-3

Bawal Rewari News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक सेक्टर-3 में गुरुवार देर रात दो कंपनियां भीषण आग की चपेट में आ गईं। कई दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Bawal Rewari News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र से कल यानी गुरुवार देर रात भीषण आग की खबर सामने आई। सेक्टर-3 स्थित स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस में रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी यूनिट लपटों में घिर गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों की शुरुआती कोशिशें भी इसे रोक नहीं पाईं।

Bawal rewari News fire

रेवाड़ी की दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग

रात करीब साढ़े 10 बजे आग की लपटें बगल की गुरुकृपा फुटवियर यूनिट तक पहुंच गईं। यहां चप्पल कटाई का काम होता है और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व रबर जैसी ज्वलनशील सामग्री रखी थी। इसके बाद दोनों कंपनियों से ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा।

End of Feed