Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, बाराबंकी CO की इलाज के दौरान मौत

Etawah News: इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी में तैनात सीओ नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे में उनका गनर योगेंद्र सिंह घायल हैं, उसका इलाज जारी है।

Etawah Road Accident: इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाराबंकी में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ऊसराहार क्षेत्र में उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनका गनर गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

accident

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा (सांकेतिक फोटो)

लखनऊ से आगरा जा रही थी कार

पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी सीओ नरेंद्र सिंह मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के निवासी थे। रविवार शाम को वे कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। उनके साथ सिपाही गनर योगेंद्र सिंह भी गाड़ी में मौजूद था। पुलिस के अनुसार जब कार ऊसराहार क्षेत्र में खरगुआ के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक में उसकी जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयकंर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed