शहर

JE और उसकी पत्नी करते थे ऐसा गंदा काम, आप भी कहेंगे अच्छा हुआ मौत की सजा मिली

उत्तर प्रदेश के बांदा की विशेष पॉक्सो अदालत ने 33 मासूमों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचने के मामले में सिंचाई विभाग के जेई और उसकी पत्नी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। CBI जांच में गंभीर डिजिटल सुबूत मिले थे। अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए कड़ी सजा दी।

Image

जेई दंपति को मौत की सजा

पैसा इंसान की जरूरत होता है, लेकिन इसी पैसे के लालच में इंसान कभी-कभी इतना अधिक अंधा हो जाता है कि वह सही-गलत के बीच फर्क करना भूल जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश में बांदा के एक जेई दंपति के साथ। यह पति-पत्नी पहले मासूमों के साथ यौन शोषण करते थे और इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बना लेते थे। फिर उस अश्लील वीडियो को डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेच देते थे। इस मामले में कोर्ट ने इस शातिर जेई और उसकी पत्नी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

33 मासूमों के यौन शोषण के मामले में जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को दोषी ठहराया गया है। सिंचाई विभाग में तैनात जेई दंपति को चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पॉस्को कोर्ट ने मृत्यु दंड की सजा सुनाई है।

बता दें कि अक्टूबर 2020 में चित्रकूटधाम मंडल के सिंचाई विभाग में तैनात जेई रामभवन पर बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगे थे। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अब जेई दंपति पर मासूमों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचने का आरोप सिद्ध हो गया है।

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी जेई रामभवन ने न सिर्फ 33 मासूमों के साथ यौन शोषण किया, बल्कि उनके अश्लील वीडियो बनाकर विदेश में बेच दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आरोपी रामभवन की पत्नी को यौन शोषण मामले में पति का सहयोग करने पर गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 8 लाख रुपये के साथ ही कई आपत्तिजनक वीडियो और सेक्स टॉय भी बरामद किए गए थे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!